जुबिलेंट फूडवर्क्स का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 67 प्रतिशत बढ़कर 82.42 करोड़ रुपये

Ads

जुबिलेंट फूडवर्क्स का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 67 प्रतिशत बढ़कर 82.42 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 06:15 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 06:15 PM IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) डोमिनोज जैसे ब्रांड का संचालन करने वाली जुबिलेंट फूडवर्क्स का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 67 प्रतिशत बढ़कर 82.42 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में कंपनी का मुनाफा 49.33 करोड़ रुपये रहा था।

रेस्तरां श्रृंखला चलाने वाली जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 2,499.46 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 2,095.02 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में कुल खर्च 2,028.97 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,401.46 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दो रुपये मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 1.2 रुपये के लाभांश की सिफारिश की है, जो आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 444.24 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 217.12 करोड़ रुपये था। परिचालन आय 8,104.49 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,512.51 करोड़ रुपये हो गई।

भाषा निहारिका रमण

रमण