कल्पतरु प्रोजेक्ट्स को यूएई में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की गैस पाइपलाइन परियोजना मिली

Ads

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स को यूएई में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की गैस पाइपलाइन परियोजना मिली

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 03:10 PM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 03:10 PM IST

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (केपीआईएल) को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की गैस पाइपलाइन परियोजना मिली है।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसे गैस पाइपलाइन परियोजना के इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) के लिए आशय पत्र (एलओए) मिला है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनीष मोहनोत ने कहा, ‘‘यह उपलब्धि हमारी तकनीकी विशेषज्ञता, परिचालन उत्कृष्टता और वैश्विक स्तर पर कारोबार बढ़ाने की क्षमता का मजबूत प्रमाण है।’’

केपीआईएल तेल एवं गैस, बिजली और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में प्रमुख ईपीसी कंपनी है।

भाषा निहारिका अजय

अजय