कमजोर मांग के कारण कच्चचातेल वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर मांग के कारण कच्चचातेल वायदा कीमतों में गिरावट
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में कच्चा तेल बृहस्पतिवार को 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,932 रुपये प्रति बैरल रह गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी वाले कच्चा तेल अनुबंध की कीमत दो रुपये यानी 0.07 प्रतिशत की हानि के साथ 2,932 रुपये प्रति बैरल रह गयी। इसमें 2,824 लॉट के लिये कारोबार हुआ।
कच्चा तेल के नवंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत समान अंतर की हानि के साथ 2,973 रुपये प्रति बैरल रह गयी। इसमें 118 लॉट के लिये कारोबार हुआ।
वैश्विक स्तर पर, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड का भाव 0.87 प्रतिशत गिरकर 39.87 डॉलर प्रति बैरल चल रहा था। वहीं ब्रेंट क्रूड का भाव 41.93 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


