बैंक एटीएम में 100 रुपये, 200 रुपये के नोट भी रखें: आरबीआई
बैंक एटीएम में 100 रुपये, 200 रुपये के नोट भी रखें: आरबीआई
मुंबई, 28 अप्रैल (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को बैंकों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि एटीएम से 100 रुपये और 200 रुपये के नोट भी निकलें।
केंद्रीय बैंक ने कहा कि जनता को इन नोटों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए ऐसा करना जरूरी है।
बैंकों और व्हाइट लेबल एटीएम परिचालकों (डब्ल्यूएलएओ) को इस निर्देश को चरणबद्ध तरीके से लागू करना होगा। गैर-बैंकिंग संस्थाओं द्वारा संचालित एटीएम को 'व्हाइट लेबल एटीएम' (डब्ल्यूएलए) कहा जाता है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक परिपत्र में कहा, ''अक्सर इस्तेमाल किए जाने वाले मूल्यवर्ग के बैंक नोट तक जनता की पहुंच बढ़ाने के लिए यह फैसला किया गया है कि सभी बैंक और व्हाइट लेबल एटीएम परिचालक (डब्ल्यूएलएओ) यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके एटीएम से नियमित आधार पर 100 रुपये और 200 रुपये के नोट भी निकलें।''
परिपत्र के अनुसार 30 सितंबर, 2025 तक 75 प्रतिशत एटीएम (ऑटोमेटेड टेलर मशीन) में कम से कम एक कैसेट से 100 रुपये या 200 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट निकलने चाहिए।
इसके बाद 31 मार्च, 2026 तक 90 प्रतिशत एटीएम में कम से कम एक कैसेट से 100 रुपये या 200 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट निकलने चाहिए।
भाषा पाण्डेय रमण
रमण
लेखक के बारे में
Web Title: बैंक एटीएम में 100 रुपये, 200 रुपये के नोट भी रखें: आरबीआई
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm