केरल के मुख्यमंत्री ने पर्यटन क्षेत्र की 26 नई परियोजनाएं शुरू कीं
केरल के मुख्यमंत्री ने पर्यटन क्षेत्र की 26 नई परियोजनाएं शुरू कीं
तिरुवनंतपुरम, 23 अक्टूबर (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कोरोना वायरस महामारी के चलते संकट का सामना कर रहे पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 26 नई परियोजनाओं की शुरुआत की है।
विजयन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में पर्यटन क्षेत्र को कोविड-19 महामारी के चलते करीब 25,000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि महामारी ऐसे वक्त में आई जब राज्य में पर्यटन क्षेत्र पहले ही कई तरह के संकट से उबरने के बाद बेहतरी की राह पर चल रहा था।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त कदम उठा रही है। राज्य सरकार पर्यटन क्षेत्र में कई नई परियोजनाओं को आगे बढ़ा रही है।
भाषा
पाण्डेय महाबीर
महाबीर

Facebook


