मध्य प्रदेश के रायसेन में होगा कृषि महाकुंभ

Ads

मध्य प्रदेश के रायसेन में होगा कृषि महाकुंभ

  •  
  • Publish Date - April 7, 2026 / 08:59 PM IST,
    Updated On - April 7, 2026 / 08:59 PM IST

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) मध्य प्रदेश के रायसेन में 11 अप्रैल से तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला ‘कृषि महाकुंभ’ का आयोजन होगा।

एक सरकारी बयान के अनुसार, चौहान ने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम ग्रामीण अर्थव्यवस्था की पूरी मूल्य श्रृंखला…बीज से लेकर बाजार तक और मछली से लेकर मोती तक…को एक ही मंच पर एक साथ लाएगा।

रायसेन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के विदिशा संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है।

रायसेन का दशहरा मैदान, तीन दिनों तक प्रदर्शनी, तकनीकी सत्रों, प्रशिक्षण श्रृंखलाओं और व्यावसायिक बैठकों का केंद्र बना रहेगा। वैज्ञानिक, स्टार्टअप, किसान उत्पादक संगठन, स्वयं सहायता समूह और ग्रामीण उद्यमी यहां सीधे तौर पर बातचीत करेंगे और विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

यह कार्यक्रम उत्पादन, पशुधन, प्रसंस्करण, विपणन और उद्यमिता को समेटे हुए पूरी मूल्य श्रृंखला को एक ही जगह पर प्रस्तुत करेगा, जिससे किसानों को खेत से बाजार तक और यहां तक कि निर्यात तक की पूरी यात्रा को समझने में मदद मिलेगी।

चौहान ने कहा कि किसानों के लिए मुफ्त प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं पर ताजा जानकारी, कृषि स्टार्टअप के प्रस्तुतीकरण और वैज्ञानिकों के साथ सीधी बातचीत…ये तीन इस ‘कृषि महाकुंभ’ के मुख्य स्तंभ होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘इन प्रयासों का उद्देश्य न केवल कृषि उत्पादकता बढ़ाना है, बल्कि ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए रास्ते खोलना भी है।’’

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण