केवीआईसी जल्द ही ‘खादी इंडिया’ उत्पादों के लिए एक नया ई-कॉमर्स पोर्टल शुरू करेगा: चेयरमैन

Ads

केवीआईसी जल्द ही 'खादी इंडिया' उत्पादों के लिए एक नया ई-कॉमर्स पोर्टल शुरू करेगा: चेयरमैन

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 03:27 PM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 03:27 PM IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के चेयरमैन मनोज कुमार ने मंगलवार को कहा कि केवीआईसी जल्द ही ‘खादी इंडिया’ उत्पादों के लिए अपने ई-कॉमर्स पोर्टल का नया संस्करण पेश करेगा।

अधिकारियों के अनुसार, शॉपिफाई द्वारा संचालित यह उन्नत ई-कॉमर्स पोर्टल वैश्विक मानकों के अनुरूप होगा और उपयोगकर्ता को बेहतर अनुभव कराएगा। इसमें उत्पादों को आसानी से खोजने के लिए स्पष्ट रूप से परिभाषित श्रेणियां और उपयोगकर्ताओं के लिए ‘शॉप द लुक’ जैसे ‘इंटरैक्टिव’ तत्व होंगे।

मोबाइल-फर्स्ट दृष्टिकोण के साथ डिजाइन किए गए इस मंच में उच्च-रिजॉल्यूशन वाले तस्वीरों के माध्यम से बेहतर तरीके से उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा और भुगतान की बेहतर सुविधाएं होंगी। इसके अलावा, यह मंच ब्रांड की कहानी को भी सशक्त बनाएगा।

कुमार ने कहा, ‘‘केवीआईसी अब नए भारत में डिजिटल बदलाव की ओर बढ़ रहा है। बहुत जल्द, आने वाले दिनों में, हम खादी का ई-कॉमर्स पोर्टल पेश करने जा रहे हैं, जो आधुनिक होगा और ‘जेनरेशन जेड’ के लिए उपयुक्त होगा। हम अपने संपूर्ण डिजिटल परिवेश को नया रूप दे रहे हैं।’’

खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री 2025-26 में रिकॉर्ड 1,87,105 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

भाषा रमण अजय

अजय