मजदूर दिवस: गोवा सरकार ने निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए एकमुश्त प्रोत्साहन की घोषणा की

Ads

मजदूर दिवस: गोवा सरकार ने निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए एकमुश्त प्रोत्साहन की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - May 1, 2026 / 08:09 PM IST,
    Updated On - May 1, 2026 / 08:09 PM IST

पणजी, एक मई (भाषा) गोवा सरकार ने शुक्रवार को निजी क्षेत्र में 20 वर्ष से अधिक समय तक काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 15,000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि राज्य सरकार ऐसे कर्मचारियों को 15,000 रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने श्रम मंत्री अतानासियो मोनसेराटे की उपस्थिति में निजी क्षेत्र में 20 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले कुछ लोगों को सम्मानित भी किया।

सावंत ने कहा कि इस राशि का लाभ लेने के लिए निजी कंपनियों का प्रबंधन या कर्मचारी स्वयं 20 वर्ष से अधिक सेवा के प्रमाण के साथ श्रम कल्याण विभाग में आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने लोगों से सरकारी नौकरियों के बजाय निजी क्षेत्र की ओर रुख करने की अपील करते हुए कहा कि वहां बेहतर वेतन के अवसर उपलब्ध हैं।

भाषा

योगेश रमण

रमण