नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र की कंपनी लेटेंटव्यू एनालिटिक्स ने अमेरिका की नए जमाने की कृत्रिम मेधा (एआई) कंपनी ‘हीलथियोन एआई’ में 30 लाख डॉलर (लगभग 28 करोड़ रुपये) का निवेश किया है।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि यह निवेश स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में राजस्व प्रबंधन से जुड़े कार्यों को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
कंपनी की पूरी हिस्सेदारी वाली अमेरिकी अनुषंगी कंपनी ने एक अप्रैल, 2026 को इस रणनीतिक निवेश के लिए ‘सेफ नोट्स’ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत वह हीलथियोन एआई में 30 लाख डॉलर का निवेश करेगी।’
सेफ नोट्स एक प्रकार का वित्तीय समझौता होता है जिसमें निवेशक कंपनी को इस वादे पर पैसा देता है कि भविष्य में जब कंपनी की कीमत बढ़ेगी, तो उसे पैसे के बदले कंपनी में हिस्सेदारी दी जाएगी।
भाषा सुमित अजय
अजय