उत्तरी कैलिफोर्निया में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.6 रही तीव्रता

Ads

उत्तरी कैलिफोर्निया में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.6 रही तीव्रता

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 07:31 PM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 07:31 PM IST

बोल्डर क्रीक (अमेरिका), दो अप्रैल (एपी) उत्तरी कैलिफोर्निया में बुधवार रात 4.6 तीव्रता का भूकंप आया और सैन फ्रांसिस्को समेत 161 किलोमीटर के क्षेत्रों में कई लोगों ने इसके झटके महसूस किए।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र सांता क्रूज़ पर्वत श्रृंखला में बोल्डर क्रीक से 1.6 किलोमीटर दूर स्थित था। भूकंप के यह झटके देर रात एक बजकर करीब 40 मिनट पर महसूस किए गए।

इसमें किसी गंभीर क्षति की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है।

बोल्डर क्रीक की आबादी लगभग 5,000 है और यह सैन फ्रांसिस्को से लगभग 105 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। सैन फ्रांसिस्को से लगभग 64 किलोमीटर उत्तर स्थित पेटालुमा तक के निवासियों ने भी कहा कि उन्होंने भूकंप का झटका महसूस किया।

एपी यासिर अमित

अमित