लीप इंडिया के 2,480 करोड़ रुपये के आईपीओ को 8.38 गुना बोलियां मिलीं

लीप इंडिया के 2,480 करोड़ रुपये के आईपीओ को 8.38 गुना बोलियां मिलीं

लीप इंडिया के 2,480 करोड़ रुपये के आईपीओ को 8.38 गुना बोलियां मिलीं
Modified Date: August 11, 2026 / 08:30 pm IST
Published Date: August 11, 2026 8:30 pm IST

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) लीप इंडिया लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के आखिरी दिन 8.38 गुना बोलियां प्राप्त हुई।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आपूर्ति श्रृंखला एसेट पूलिंग कंपनी के 2,480 करोड़ रुपये के आईपीओ में 11,49,91,735 शेयरों के मुकाबले 96,32,60,770 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) ने अपने लिए आरक्षित हिस्से को 16.84 गुना अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 12.64 गुना बोलियां मिलीं, जबकि खुदरा निवेशकों की श्रेणी को 1.71 गुना बोलियां प्राप्त हुई।

लीप इंडिया ने बृहस्पतिवार को कई संस्थागत निवेशकों से 743.62 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 151-159 रुपये प्रति शेयर है।

आईपीओ में 480 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें 2,000 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।

नए निर्गम से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी के कुछ कर्ज़ों को चुकाने या पूर्व-भुगतान करने में किया जाएगा, जबकि बाकी रकम का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने में होगा।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर, कंपनी का निर्गम बाद बाजार पूंजीकरण लगभग 7,005 करोड़ रुपये होगा।

कंपनी के शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में