LIC Enter Fintech Sector: LIC ने अचानक उठाया धमाकेदार कदम, फिनटेक की दुनिया में उतरने की तैयारी, PhonePe-Paytm की नींद उड़ी!

LIC Enter Fintech Sector: LIC अपनी डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने के लिए फिनटेक सेक्टर में प्रवेश करने की योजना बना रहा है। कंपनी या तो नई कंपनी बनाएगी या रणनीतिक निवेश करेगी। साथ ही अपने आईटी सिस्टम को भी अपग्रेड कर रही है। ताकि ग्राहकों को बेहतर और आधुनिक सेवाएं दी जा सकें।

LIC Enter Fintech Sector: LIC ने अचानक उठाया धमाकेदार कदम, फिनटेक की दुनिया में उतरने की तैयारी, PhonePe-Paytm की नींद उड़ी!

(LIC Enter Fintech Sector/ Image Credit: LIC)

Modified Date: May 31, 2026 / 04:28 pm IST
Published Date: May 31, 2026 4:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • LIC फिनटेक सेक्टर में एंट्री की तैयारी में
  • रणनीतिक निवेश या नई कंपनी बनाने का विकल्प
  • PhonePe, Paytm और Google Pay से होगा मुकाबला

नई दिल्ली: LIC Enter Fintech Sector: देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा (LIC) अब अपने कारोबार को डिजिटल की दिशा में और आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी फिनटेक सेक्टर में प्रवेश करने पर विचार कर रही है। ताकि बढ़ती डिजिटल जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके। इस कदम के जरिए LIC का लक्ष्य ग्राहकों को आधुनिक और आसान वित्तीय सेवाएं देना है।

रणनीतिक निवेश और नई कंपनी का विकल्प

LIC फिनटेक सेक्टर में प्रवेश के लिए दो मुख्य विकल्पों पर काम कर रही है। पहला किसी फिनटेक कंपनी में रणनीतिक निवेश करना और दूसरा एक नई डिजिटल कंपनी बनाना। भारत में पहले से ही PhonePe, Paytm और Google Pay जैसी बड़ी फिनटेक कंपनियां मौजूद हैं। जिनके बीच LIC भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराना चाहती है।

तकनीकी साझेदारी

LIC के सीईओ और एमडी आर. दुरईस्वामी ने बताया कि कंपनी बदलते समय के साथ इनोवेशन पर ध्यान दे रही है। इसके लिए LIC फिनटेक और इंश्योरटेक कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही है। कंपनी ने अपना सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेंटर भी बनाया है। जहां विशेषज्ञ डिजिटल सिस्टम विकसित करते हैं। साथ ही बेहतर तकनीक के लिए बाहरी IT कंपनियों का सहयोग भी लिया जाता है।

आईटी सिस्टम का आधुनिकीकरण

LIC अपने आईटी सिस्टम को और मजबूत और आधुनिक बनाने पर काम कर रही है। कंपनी आंतरिक तकनीकी टीम और बाहरी पार्टनर्स दोनों की मदद से नए डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित कर रही है। भविष्य में LIC किसी बड़ी रणनीतिक साझेदारी या नई पहल की घोषणा भी कर सकती है। जिससे उसका डिजिटल विस्तार और तेज हो सके।

बोनस और भविष्य की तैयारी

LIC ने हाल ही में अपने शेयरधारकों के लिए एक के बदले एक बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है। साथ ही वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपये प्रति शेयर लाभांश की सिफारिश भी की गई है। कंपनी ने मार्च तिमाही में 23,420 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया जो 23% की वृद्धि है। 2022 के IPO के बाद LIC लगातार अपने प्रदर्शन को मजबूत कर रही है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।