Jeevan Saathi Yojana: एक पॉलिसी, दो जिंदगी और पूरा फाइनेंशियल सुरक्षा कवच, LIC की इस नई स्कीम से पति-पत्नी दोनों को मिलेगा एक साथ बीमा लाभ

Ads

Jeevan Saathi Yojana: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने जीवन साथी नाम से एक नई जॉइंट लाइफ पॉलिसी शुरू की है। इसमें पति-पत्नी दोनों को एक साथ बीमा सुरक्षा मिलेगी। यह योजना बचत और सुरक्षा दोनों का लाभ देती है। इसमें न्यूनतम बीमा राशि 3 लाख रुपये तय की गई है।

  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 12:36 PM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 12:46 PM IST

(Jeevan Saathi Yojana/ Image Credit: ANI News)

HIGHLIGHTS
  • LIC ने लॉन्च की नई जीवन साथी योजना
  • पति-पत्नी दोनों को एक ही पॉलिसी में कवर
  • बचत और बीमा सुरक्षा दोनों का फायदा

नई दिल्ली: LIC Jeevan Saathi Yojana: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने बुधवार को अपनी नई ‘जीवन साथी योजना’ लॉन्च की है। इस योजना को नए और बेहतर स्वरूप में पेश किया गया है। जिसमें ग्राहकों को एक साथ बचत और बीमा सुरक्षा दोनों का लाभ मिलेगा। इसे LIC के सीईओ और एमडी आर. दोरैस्वामी ने लॉन्च किया है। कंपनी ने इसके तहत दो विकल्प न्यू जीवन साथी सिंगल प्रीमियम और न्यू जीवन साथी लिमिटेड प्रीमियम शुरू किए हैं।

पति-पत्नी दोनों को मिलेगा कवर

LIC की यह योजना एक संयुक्त जीवन बीमा पॉलिसी है। जिसमें पति और पत्नी दोनों को एक ही पॉलिसी के तहत बीमा सुरक्षा दी जाएगी। यह खास तौर पर विवाहित जोड़ों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका मकसद परिवार की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करना है ताकि किसी भी अनिश्चित स्थिति में दोनों पार्टनर को सुरक्षा कवच मिल सके। इससे परिवार को वित्तीय स्थिरता देने में मदद मिलेगी।

बीमा राशि और पात्रता नियम

इस योजना में न्यूनतम बीमा राशि 3 लाख रुपये तय की गई है। अधिकतम बीमा राशि की कोई निश्चित सीमा नहीं रखी गई है लेकिन उच्च बीमा कवर के लिए मंजूरी LIC की बोर्ड-अनुमोदित नीति के अनुसार दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा पॉलिसी के विकल्प और शर्तों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

परिवार सुरक्षा और निवेश का फायदा

बीमा विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी संयुक्त जीवन बीमा योजनाएं परिवारों के लिए काफी उपयोगी होती हैं क्योंकि इसमें एक ही पॉलिसी से दोनों जीवनसाथियों को सुरक्षा मिलती है। इससे प्रीमियम का प्रबंधन आसान हो जाता है और लंबी अवधि में बचत का भी फायदा मिलता है। LIC का मानना है कि यह योजना उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो सुरक्षित निवेश के साथ-साथ अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

LIC की जीवन साथी योजना क्या है?

यह एक संयुक्त जीवन बीमा योजना है जिसमें पति और पत्नी दोनों को एक ही पॉलिसी में कवर मिलता है।

इस योजना की शुरुआत किसने की है?

LIC के सीईओ और एमडी आर. दोरैस्वामी ने इस योजना को लॉन्च किया है।

न्यूनतम बीमा राशि कितनी है?

इस योजना में न्यूनतम बीमा राशि 3 लाख रुपये रखी गई है।

क्या अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा है?

नहीं, अधिकतम बीमा राशि की कोई तय सीमा नहीं है, लेकिन मंजूरी नियमों के अनुसार दी जाएगी।