एलआईसी की बिक्री पेशकश को दोपहर तक 66 प्रतिशत अभिदान

एलआईसी की बिक्री पेशकश को दोपहर तक 66 प्रतिशत अभिदान

एलआईसी की बिक्री पेशकश को दोपहर तक 66 प्रतिशत अभिदान
Modified Date: August 4, 2026 / 02:28 pm IST
Published Date: August 4, 2026 2:28 pm IST

नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बिक्री पेशकश (ओएफएस) को मंगलवार को दोपहर तक संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित श्रेणी में 66.10 प्रतिशत अभिदान मिला।

सरकार संस्थागत निवेशकों के लिए एलआईसी के 28.46 करोड़ से अधिक शेयर 382 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेच रही है।

संस्थागत निवेशकों ने 382.07 रुपये प्रति शेयर के सांकेतिक मूल्य पर 18.81 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए बोलियां लगाईं, जो उनके लिए आरक्षित हिस्से का 66.10 प्रतिशत है। बोलियां लगाने की प्रक्रिया अपराह्न साढ़े तीन बजे तक जारी रहेगी।

खुदरा निवेशक बुधवार को बोलियां लगा सकेंगे।

सरकार देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी में 6.5 प्रतिशत हिस्सेदारी यानी 82.22 करोड़ से अधिक शेयर 382 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेच रही है।

इस हिस्सेदारी बिक्री से एलआईसी को न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की आवश्यकता को समय से पहले हासिल करने में मदद मिलेगी।

सेबी ने एलआईसी को न्यूनतम 10 प्रतिशत सार्वजनिक शेयरधारिता हासिल करने के लिए 16 मई, 2027 तक का समय दिया था। इस समय एलआईसी में सरकार की 96.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में