LPG Price Hike: आम जनता को सरकार का एक और बड़ा झटका, खाना पकाने वाला गैस सिलेंडर सीधे 250 रुपए से ज्यादा हुआ महंगा, जानिए अब क्या है रेट
LPG Price Hike: मजदूर दिवस के मौके पर गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ है। कमर्शियल LPG के बाद अब 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर के दाम भी 261 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी से आम लोगों के घरेलू बजट पर असर पड़ा है और महंगाई को लेकर चिंता बढ़ गई है।
(LPG Price Hike/ Image Credit: IBC24 News)
- कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी लागू की गई
- 19 किलो सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,071.50 रुपये हो गई
- 5 किलो FTL सिलेंडर भी 261 रुपये महंगा हुआ
नई दिल्ली: LPG Price Hike: आज शुक्रवार से देश में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बदलाव का असर सीधे तौर पर होटल, रेस्टोरेंट, कैफे और फूड सेक्टर से जुड़े कारोबारियों पर पड़ेगा। हालांकि सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। जिससे आम लोगों को कुछ राहत मिली है। यह बदलाव केवल व्यावसायिक उपयोग वाले गैस सिलेंडरों पर लागू किया गया है।
19 किलो सिलेंडर हुआ महंगा
19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में करीब 993 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी की गई है। इस बदलाव के बाद दिल्ली में इसकी नई कीमत 3,071.50 रुपये हो गई है। यह सिलेंडर मुख्य रूप से व्यवसायिक संस्थानों जैसे होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग सेवाओं में इस्तेमाल होता है। कीमत बढ़ने से इन सेक्टरों की परिचालन लागत में सीधा इजाफा होगा और मुनाफे पर असर पड़ सकता है।
5 किलो छोटा सिलेंडर भी हुआ महंगा
5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर की कीमत में भी तत्काल प्रभाव से 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। पहले इसकी कीमत 549 रुपये थी। लेकिन अब यह बढ़कर 810.50 रुपये हो गई है। यह सिलेंडर छोटे व्यवसायों और सीमित व्यावसायिक उपयोग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कीमत बढ़ने से छोटे कारोबारियों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
घरेलू LPG उपभोक्ताओं को राहत
14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह सिलेंडर देशभर के लगभग 33 करोड़ परिवारों द्वारा खाना पकाने के लिए उपयोग किया जाता है। घरेलू गैस की कीमत स्थिर रखने का मकसद आम जनता को महंगाई के दबाव से राहत देना है। पिछले कई महीनों से घरेलू LPG की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। जिससे उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली हुई है।
फूड सेक्टर पर दबाव बढ़ेगा
कमर्शियल LPG की कीमतों में बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी और अन्य फूड बिजनेस पर पड़ेगा। इन क्षेत्रों में गैस का उपयोग बड़े पैमाने पर होता है। इसलिए लागत में बढ़ोतरी सीधे ग्राहकों तक पहुंच सकती है। आने वाले समय में खाने-पीने की चीजों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- EPFO Records: EPFO में ये एक छोटी सी लापरवाही कहीं आपका पैसा रोक न दे! PF अकाउंट से जुड़ी ऐसी सच्चाई जो हर कर्मचारी को जानना है जरूरी!
- Pawan Khera Bail News: इस मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, पर सुप्रीम कोर्ट ने ‘राजनीतिक साज़िश’ कहकर किसे मारा ताना ?
- Jabalpur Cruise Accident: जान की परवाह किए बिना बचाई 50 वर्षीय बुर्जुग की जिंंदगी, क्रूज हादसे के बाद सामने आया चश्मदीद, IBC24 पर बताया खौफनाक मंजर

Facebook


