एलटी फूड्स का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 8.9 प्रतिशत बढ़कर 183.44 करोड़ रुपये

एलटी फूड्स का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 8.9 प्रतिशत बढ़कर 183.44 करोड़ रुपये

एलटी फूड्स का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 8.9 प्रतिशत बढ़कर 183.44 करोड़ रुपये
Modified Date: July 30, 2026 / 06:16 pm IST
Published Date: July 30, 2026 6:16 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) दैनिक उपभोग का सामान बनाने वाली कंपनी एलटी फूड्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 8.86 प्रतिशत बढ़कर 183.44 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 168.50 करोड़ रुपये था।

‘दावत’ बासमती चावल ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय सालाना आधार पर 27.91 प्रतिशत बढ़कर 3,151.83 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,463.92 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का कुल खर्च 27.8 प्रतिशत बढ़कर 2,912.29 करोड़ रुपये हो गया। अन्य आय सहित कुल आय सालाना आधार पर 26.4 प्रतिशत बढ़कर 3,161.29 करोड़ रुपये रही।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में