आईआरबी इन्फ्रा का मुनाफा पहली तिमाही में 51 प्रतिशत बढ़कर 306.27 करोड़ रुपये पर

आईआरबी इन्फ्रा का मुनाफा पहली तिमाही में 51 प्रतिशत बढ़कर 306.27 करोड़ रुपये पर

आईआरबी इन्फ्रा का मुनाफा पहली तिमाही में 51 प्रतिशत बढ़कर 306.27 करोड़ रुपये पर
Modified Date: July 30, 2026 / 06:13 pm IST
Published Date: July 30, 2026 6:13 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में सालाना आधार पर 51 प्रतिशत बढ़कर 306.27 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 202.48 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर द्वारा शेयर बाजार को दी सूचना के अनुसार, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,172.66 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,164.50 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को 60 करोड़ रुपये के अंतरिम लाभांश की भी घोषणा की है।

यहां जारी एक बयान में कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में टोल राजस्व सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 733 करोड़ रुपये हो गया।

आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक वीरेंद्र डी. महैस्कर ने कहा, ‘‘94,000 करोड़ रुपये के हमारे परिसंपत्ति पोर्टफोलियो की मजबूती के दम पर हम वैश्विक अर्थव्यवस्था की मौजूदा चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी वर्ष 2030 तक अपनी परिसंपत्ति आधार को 1.40 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने के लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ रही है, जिससे सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक और तेज़ मूल्य सृजन सुनिश्चित होगा।

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में