मैजिकपिन का 2026 में सक्रिय उपभोक्ता आधार को दो करोड़ पर पहुंचाने का लक्ष्य : सीईओ

Ads

मैजिकपिन का 2026 में सक्रिय उपभोक्ता आधार को दो करोड़ पर पहुंचाने का लक्ष्य : सीईओ

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 10:01 AM IST,
    Updated On - February 15, 2026 / 10:01 AM IST

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) मैजिकपिन का लक्ष्य 2026 में अपने सक्रिय उपयोगकर्ता आधार को दो करोड़ तक पहुंचाना है।

इस हाइपरलोकल मंच के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और संस्थापक अंशू शर्मा ने कहा कि कंपनी के विस्तार में खाने-पीने के सामान की आपूर्ति प्रमुख भूमिका निभाएगी।

कंपनी ने पिछले साल ई-कॉमर्स, टिकटिंग और फूड डिलिवरी सहित विभिन्न श्रेणी में 1.5 करोड़ सक्रिय उपयोगकर्ता के आंकड़े को पार कर लिया है। अब कंपनी फूड डिलिवरी कारोबार को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

शर्मा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमारा ध्यान मूल्य को लेकर सतर्क खाद्य आपूर्ति उपयोगकर्ता बनाने पर हैं, जो अक्सर ऑर्डर करते हैं और आदतन जुड़ते हैं। हमारा लक्ष्य 2026 में अपने सक्रिय उपयोगकर्ता आधार पर दो करोड़ तक पहुंचाना है। इसमें खाने-पीने की सामान की आपूर्ति मुख्य भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि मंच पर सक्रिय 1.5 करोड़ उपयोगकर्ताओं में से ज्यादातर भारत के बड़े शहरों में 18-35 साल के आयु वर्ग के मूल्य को लेकर सतर्क उपभोक्ता खंड से हैं।

मैजिकपिन के सीईओ और संस्थापक शर्मा ने कहा कि खाद्य आपूर्ति वृद्धि को लगातार आगे बढ़ा रही है। उन्होंने आगे कहा कि मंच पर खाने-पीने के सामान की आपूर्ति के ऑर्डर का औसतन मूल्य अभी 300 रुपये है।

भाषा अजय

अजय