महाराष्ट्र: कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहने से एमएसआरटीसी के 223 डिपो बंद

महाराष्ट्र: कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहने से एमएसआरटीसी के 223 डिपो बंद

महाराष्ट्र: कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहने से एमएसआरटीसी के 223 डिपो बंद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: November 8, 2021 1:49 pm IST

मुंबई, आठ नवंबर (भाषा) कर्मचारियों की हड़ताल के चलते महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के 223 डिपो पर बस परिचालन सोमवार सुबह बंद कर दिया गया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कर्मचारी संगठन निगम के राज्य सरकार में विलय की मांग करते हुए हड़ताल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रविवार को पूरे महाराष्ट्र में 120 डिपो बंद थे, लेकिन सोमवार से यह संख्या बढ़कर 223 हो गई, जिसमें मुंबई क्षेत्र के कुछ डिपो भी शामिल हैं।

एमएसआरटीसी के कर्मचारियों का एक वर्ग 28 अक्टूबर से ड्यूटी पर नहीं आ रहा है। नकदी संकट से गुजर रहे निगम को राज्य सरकार के साथ मिलाने की मांग की जा रही है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में