महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री अप्रैल में 14 प्रतिशत बढ़कर 94,627 इकाई
महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री अप्रैल में 14 प्रतिशत बढ़कर 94,627 इकाई
नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) की कुल वाहन बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 94,627 इकाई हो गई।
वाहन विनिर्माता कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पिछले महीने घरेलू यात्री वाहन बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 56,331 इकाई रही जो अप्रैल 2025 में 52,330 इकाई थी।
घरेलू बाजार में वाणिज्यिक वाहन बिक्री 23,427 इकाई दर्ज की गई।
कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (मोटर वाहन विभाग) नलिनीकांत गोल्लागंटा ने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत अप्रैल में सकारात्मक रुख के साथ की है।
ट्रैक्टर की बिक्री अप्रैल में 21 प्रतिशत बढ़कर 48,411 इकाई हो गई, जो अप्रैल 2025 में 40,054 इकाई थी। घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अप्रैल में 46,404 इकाई रही जो पिछले वर्ष के इसी महीने में 38,516 इकाई थी।
एमएंडएम के कृषि उपकरण व्यवसाय के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा कि इस प्रदर्शन के आकलन के समय गौर करने वाली बात यह है कि इस वर्ष चैत्र नवरात्रि अप्रैल में नहीं थे जबकि पिछले वर्ष नवरात्रि के सात दिन अप्रैल में थे।
कंपनी के अनुसार, अप्रैल महीने में ट्रैक्टर निर्यात 30 प्रतिशत बढ़कर 2,007 इकाई हो गया जो अप्रैल 2025 में 1,538 इकाई था।
भाषा निहारिका
निहारिका
लेखक के बारे में
Web Title: महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री अप्रैल में 14 प्रतिशत बढ़कर 94,627 इकाई
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में
01 Oct 2026 | 8:28 pmयूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 1.8 प्रतिशत घटकर 2,407 करोड़
01 Oct 2026 | 8:24 pmएचडीएफसी बैंक की कमान संभालेंगे अनूप बागची, आरबीआई ने दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 8:21 pmहवाईअड्डों पर शरीर जांच प्रणाली के परीक्षण के आधार पर बीसीएएस करेगा कार्यप्रणाली में सुधार
01 Oct 2026 | 8:13 pmहिमाचल में इस साल अबतक सेब का उत्पादन 48 प्रतिशत घटा
01 Oct 2026 | 8:11 pmकॉफी डे एंटरप्राइजेज ने केमफिन का 25 करोड़ रुपये का कर्ज एकमुश्त चुकाया
01 Oct 2026 | 8:07 pmसीएसडी के साथ भुगतान विवाद में एलाइड ब्लेंडर्स की मध्यस्थता कार्यवाही खत्म
01 Oct 2026 | 8:05 pmबिहार में निवेश के लिए आगे आएं, 25 प्रतिशत उत्पाद सरकार खरीदेगी : मुख्यमंत्री
01 Oct 2026 | 7:53 pm