नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) नैस्डैक में सूचीबद्ध यात्रा बुकिंग मंच मेकमाइट्रिप ने सोमवार को दुनिया भर में 560 से अधिक संपत्तियों का संचालन करने वाले वैश्विक आतिथ्य समूह माइनर होटल्स के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की।
यह सहयोग भारतीय यात्रियों के लिए यूरोप, एशिया और पश्चिम एशिया के शहरों और रिसॉर्ट स्थलों में अंतरराष्ट्रीय प्रवास के विकल्पों को बढ़ाएगा। इनकी बुकिंग मेकमाइट्रिप के मंच से की जा सकती है।
यह साझेदारी मेकमाइट्रिप की अपने प्रत्यक्ष अंतरराष्ट्रीय होटल विकल्पों को बढ़ाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। माइनर होटल्स के पोर्टफोलियो में अनतारा होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, एलीवाना कलेक्शन, द वोस्ले होटल्स, टिवोली होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, माइनर रिजर्व कलेक्शन, एनएच कलेक्शन, एनहाउ, अवानी, कोल्बर्ट कलेक्शन, एनएच होटल्स, ओक्स और आईस्टे होटल्स जैसे ब्रांड शामिल हैं।
मेकमाइट्रिप के सह-संस्थापक और समूह सीईओ राजेश मागो ने कहा, ”माइनर होटल्स के साथ हमारी साझेदारी प्रमुख वैश्विक आतिथ्य समूहों के साथ जुड़ाव गहरा करने और हमारे मंच पर अंतरराष्ट्रीय प्रवास की गुणवत्ता और विस्तार को मजबूत करने की हमारी व्यापक रणनीति का हिस्सा है।”
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय