मैरिको ने पैराशूट एडवांस्ड ब्रांड के तहत शैंपू बाजार में रखा कदम

Ads

मैरिको ने पैराशूट एडवांस्ड ब्रांड के तहत शैंपू बाजार में रखा कदम

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 09:55 PM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 09:55 PM IST

(अर्थ 61 के इंट्रो और पहले पैरा में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) रोजमर्रा के उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी मैरिको ने मंगलवार को बालों की सफाई से संबंधित खंड में उतरने की घोषणा की। कंपनी ने अपने पैराशूट एडवांस्ड ब्रांड का विस्तार करते हुए शैंपू क्षेत्र में कदम रखा है।

अपने पैराशूट ‘एडवांस्ड प्रोटीन शैंपू’ के जरिये मारीवाला परिवार द्वारा प्रवर्तित यह कंपनी हेयर क्लींजिंग (शैम्पू) खंड में मुकाबला करेगी। इस खंड पर बहुराष्ट्रीय एफएमसीजी दिग्गजों और पुराने घरेलू ब्रांड का दबदबा है, जिनमें मुख्य रूप से हिन्दुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) और प्रॉक्टर एंड गैम्बल (पी एंड जी) शामिल हैं।

इसके साथ ही, मैरिको 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के शैंपू बाजार में अपनी हिस्सेदारी बनाने पर नजर रखे हुए है। यह बाजार सालाना नौ से 10 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है।

मैरिको के पास पैराशूट, सफोला, हेयर एंड केयर, निहार और लिवोन जैसे पुराने ब्रांड हैं। कंपनी अब अपने कारोबार का विस्तार कर रही है, क्योंकि उसका लक्ष्य वित्त वर्ष 2029-30 तक 20,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करना है।

कंपनी के इंडिया कोर बिजनेस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आशीष गौपाल ने कहा, ‘‘पैराशूट एडवांस्ड को शैंपू श्रेणी में लाना एक रणनीतिक कदम है, ताकि उन उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके जो अब प्रकृति-आधारित समाधानों की ओर रुख कर रहे हैं।’’

भाषा राजेश

अजय

अजय