बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 462.38 लाख करोड़ रुपये की नई ऊंचाई पर

Ads

बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 462.38 लाख करोड़ रुपये की नई ऊंचाई पर

  •  
  • Publish Date - July 31, 2024 / 08:38 PM IST,
    Updated On - July 31, 2024 / 08:38 PM IST

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला बुधवार को लगातार चौथे सत्र में भी जारी रहने से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 462.38 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 285.94 अंक यानी 0.35 प्रतिशत चढ़कर 81,741.34 पर बंद हुआ जो इसका अब तक का रिकॉर्ड स्तर है।

यह शेयर बाजार में तेजी का लगातार चौथा सत्र रहा। इन चार सत्रों में सेंसेक्स 408.62 अंक यानी 0.50 प्रतिशत बढ़ा है। तेजी के इस दौर में निवेशकों की पूंजी में 5.45 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

इसके साथ ही बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का सम्मिलित रूप से बाजार पूंजीकरण बढ़कर 4,62,38,008.35 करोड़ रुपये हो गया। यह बाजार मूल्यांकन का नया रिकॉर्ड स्तर है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय