सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 85,712.56 करोड़ रुपये बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 85,712.56 करोड़ रुपये बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 85,712.56 करोड़ रुपये बढ़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: February 20, 2022 11:00 am IST

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 85,712.56 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही।

समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 36,694.59 करोड़ रुपये बढ़कर 14,03,716.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 32,014.47 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 16,39,872.16 करोड़ रुपये रहा।

हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 12,781.78 करोड़ रुपये बढ़कर 5,43,225.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इसके अलावा एचडीएफसी ने सप्ताह के दौरान 2,703.68 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार पूंजीकरण 4,42,162.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 1,518.04 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,24,456.6 करोड़ रुपये रहा।

वहीं दूसरी ओर समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 3,399.6 करोड़ रुपये घटकर 8,38,529.6 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस की 5,845.84 करोड़ रुपये के नुकसान से 7,17,944.43 करोड़ रुपये पर आ गई।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 28,779.7 करोड़ रुपये टूटकर 5,20,654.76 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का 12,360.59 करोड़़ रुपये के नुकसान से 4,60,019.1 करोड़ रुपये पर आ गया।

भारती एयरटेल के बाजार मूल्यांकन में 961.11 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 3,91,416.78 करोड़ रुपये रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में