मारुति सुजुकी ने वाहन ऋण के लिए कर्नाटक बैंक के साथ साझेदारी की

Ads

मारुति सुजुकी ने वाहन ऋण के लिए कर्नाटक बैंक के साथ साझेदारी की

  •  
  • Publish Date - March 31, 2021 / 07:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने कार खरीदारों को वाहन वित्त पोषण के अधिक विकल्प देने के लिए कर्नाटक बैंक के साथ साझेदारी की है।

कंपनी ने कहा कि उसने निजी क्षेत्र के ऋणदाता के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत ग्राहक कर्नाटक बैंक की 858 शाखाओं पर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

इसके तहत ग्राहक मारुति सुजुकी की सभी नई कारों की खरीद पर 85 प्रतिशत तक ऋण पा सकते हैं और इसे सात साल में चुकाया जा सकता है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय