अमेरिका-ईरान संकट को सुलझाने की कूटनीतिक कोशिशों से जोखिम प्रीमियम खत्म होने से एमसीएक्स कच्चातेल वायदा में गिरावट

अमेरिका-ईरान संकट को सुलझाने की कूटनीतिक कोशिशों से जोखिम प्रीमियम खत्म होने से एमसीएक्स कच्चातेल वायदा में गिरावट

अमेरिका-ईरान संकट को सुलझाने की कूटनीतिक कोशिशों से जोखिम प्रीमियम खत्म होने से एमसीएक्स कच्चातेल वायदा में गिरावट
Modified Date: August 3, 2026 / 08:03 pm IST
Published Date: August 3, 2026 8:03 pm IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) वायदा कारोबार में सोमवार को कच्चे तेल की कीमत 550 रुपये टूटकर लगभग तीन सप्ताह के निचले स्तर 7,563 रुपये प्रति बैरल रह गई। ऐसा वैश्विक तेल मानक में आई भारी गिरावट के कारण संभव हुआ, जो अमेरिका-ईरान बातचीत की नई उम्मीदों से प्रेरित थी। इन उम्मीदों ने पश्चिम एशिया से आपूर्ति में रुकावट की चिंताओं को कम किया।

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यह कहने के बाद कि ईरान के साथ बातचीत फिर से शुरू होगी, कीमतों में भारी गिरावट आई। इस वार्ता से होर्मुज जलडमरूमध्य से आपूर्ति में रुकावट की फौरन चिंता कम हो गई। यह एक अहम मार्ग है जिससे दुनिया भर की ऊर्जा आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अगस्त माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध की कीमत 583 रुपये या 7.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,530 रुपये प्रति बैरल रह गया।

निवेशकों की चौतरफा बिकवाली के कारण कच्चे तेल का सितंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध की कीमत 461 रुपये या 6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,378 रुपये प्रति बैरल रह गया।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल का भाव 5.89 डॉलर या करीब 7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे 78.78 प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 7.3 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 81.55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में