आरबीआई ने मोनिषा चक्रवर्ती को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया

आरबीआई ने मोनिषा चक्रवर्ती को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया

आरबीआई ने मोनिषा चक्रवर्ती को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया
Modified Date: August 3, 2026 / 07:51 pm IST
Published Date: August 3, 2026 7:51 pm IST

मुंबई, तीन जुलाई (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मोनिषा चक्रवर्ती को कार्यकारी निदेशक नियुक्त करने की सोमवार को घोषणा की। वह विदेशी मुद्रा विनिमय और वित्तीय बाजार नियमन से जुड़े विभागों का दायित्व संभालेंगी।

कार्यकारी निदेशक के पद पर प्रोन्नत किए जाने के पहले चक्रवर्ती पर्यवेक्षण विभाग में मुख्य महाप्रबंधक का प्रभार संभाल रही थीं।

आरबीआई ने कहा, ‘‘केंद्रीय बैंक के साथ काम करने का मोनिषा चक्रवर्ती के पास तीन दशक से अधिक लंबा अनुभव है। उन्होंने पर्यवेक्षण, विदेशी मुद्रा विनिमय और सरकार एवं बैंक खाता क्षेत्रों में काम किया हुआ है।’’

वह आरबीआई के बही-खाता और लाभ-हानि खाता के प्रारूप की समीक्षा के लिए गठित तकनीकी समिति से भी जुड़ी रही हैं।

अर्थशास्त्र स्नातक और व्यवसाय अर्थशास्त्र में परास्नातक चक्रवर्ती बैंकिंग ओम्बड्समैन के तौर पर भी सेवा दे चुकी हैं।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में