नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) मेदांता ब्रांड के तहत अस्पतालों का परिचालन करने वाली ग्लोबल हेल्थ का दिसंबर, 2025 को समाप्त तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 34 प्रतिशत घटकर 95 करोड़ रुपये रह गया है।
स्वास्थ्य देखरेख कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि में 143 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया था।
ग्लोबल हेल्थ ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसका परिचालन राजस्व बढ़कर 1,121 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 943 रुपये करोड़ था।
भाषा राजेश अजय
अजय