संत कबीरनगर (उप्र), चार फरवरी (भाषा) संत कबीरनगर जिले में बुधवार को दुधरा थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर पथराव करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सलेमपुर के नागेंद्र की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है ।
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि अकमल और चार अन्य लोगों ने मंगलवार रात आंबेडकर की मूर्ति पर पथराव किया था।
कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अकमल तथा चार नाबालिग लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी आरोपी छपिया चितौना गांव के हैं तथा उनमें अकमल को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा, ”शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह घटना मंगलवार रात हुई थी। इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
भाषा सं. सलीम राजकुमार
राजकुमार