मीशो को त्योहारों के दौरान 10 लाख से अधिक रोजगार सृजित करने की उम्मीद

मीशो को त्योहारों के दौरान 10 लाख से अधिक रोजगार सृजित करने की उम्मीद

मीशो को त्योहारों के दौरान 10 लाख से अधिक रोजगार सृजित करने की उम्मीद
Modified Date: August 21, 2026 / 01:27 pm IST
Published Date: August 21, 2026 1:27 pm IST

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) ई-कॉमर्स मंच मीशो को आगामी त्योहारों के दौरान बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने विक्रेताओं एवं लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के जरिये 10 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करने की उम्मीद है।

कंपनी के शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, करीब 6.5 लाख रोजगार के अवसर विक्रेता नेटवर्क में और लगभग 3.75 लाख लॉजिस्टिक्स परिचालन में सृजित होने का अनुमान है।

मीशो ने कहा, ‘‘ त्योहारों के दौरान समूचे कारोबारी नेटवर्क का विस्तार किया जाता है…इस साल हमें 10 लाख से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की उम्मीद है… ’’

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में