एमएंडएम की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 48.5 प्रतिशत बढ़कर 5,259.91 करोड़ रुपये
एमएंडएम की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 48.5 प्रतिशत बढ़कर 5,259.91 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 48.5 प्रतिशत बढ़कर 5,259.91 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी का इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में मुनाफा 3,541.85 करोड़ रुपये रहा था।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चौथी तिमाही में परिचालन आय 54,891.55 करोड़ रुपये रही जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 42,585.67 करोड़ रुपये थी।
समीक्षाधीन तिमाही में कुल व्यय सालाना आधार पर 39,113.61 करोड़ रुपये से बढ़कर 49,615.48 करोड़ रुपये हो गया।
समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में एकीकृत शुद्ध लाभ 32.32 प्रतिशत बढ़कर 18,621.71 करोड़ रुपये रहा जो वित्त वर्ष 2024-25 में 14,073.17 करोड़ रुपये था। राजस्व 1,58,749.75 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,97,792.78 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए पांच रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक साधारण शेयर पर 33 रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


