अटल पेंशन योजनाः चालू वित्त वर्ष में अबतक 52 लाख से अधिक नए अंशधारक जुड़े, जानें ये बड़े फायदे

Ads

अटल पेंशन योजनाः चालू वित्त वर्ष में अबतक 52 लाख से अधिक नए अंशधारक जुड़े, जानें ये बड़े फायदे

  •  
  • Publish Date - January 4, 2021 / 04:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) वित्त वर्ष 2020-21 में अबतक 52 लाख से अधिक नये अंशधारक अटल पेंशन योजना (एपीवाई) से जुड़े हैं। इससे दिसंबर के अंत तक सरकार की इस सामाजिक सुरक्षा योजना से जुड़े लोगों की संख्या बढ़कर 2.75 करोड़ पहुंच गयी।

Read More News: MP Ki Baat: शिव का ‘रुद्रावतार’! आखिर मुख्यमंत्री को क्यों लेना पड़ा ये रुद्रावतार?

एपीवाई सरकार की गारंटीशुदा पेंशन योजना है। इसके तहत अंशधारकों को 60 साल की आयु से तीन लाभ की पेशकश की जाती है।

Read More News: CG Ki Baat: 9 हजार करोड़ वाली सियासत! डी पुरंदेश्वरी ने मांगा 9 करोड़ का हिसाब, तो सत्ता पक्ष ने 

इस योजना के तहत अंशधारकों को पेंशन की गारंटी होती है, अंशधारक के निधन के बाद पत्नी या पति को समान पेंशन की गारंटी होती है। साथ ही नामित व्यक्ति को संचित राशि लौटाने का प्रावधान है।

Read More News: सत्येंद्र यादव का गंभीर आरोप, कहा- मेरे निष्कासन के पीछे कांग्रेस से भाजपा में गए बड़े नेताओं का हाथ, लगा सवालिया निशान

भारतीय पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि महामारी के कारण अभूतपूर्व चुनौतियों के बावूजद वित्त वर्ष 2020-21 में अबतक 52 लाख नये अंशधारकों को जोड़ना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह बैंकों के अथक प्रयासों का परिणाम है।’’ भारतीय स्टेट बैंक ने अकेले 15 लाख से अधिक नये एपीवाई अंशधारकों को जोड़ा है।

Read More News:  सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- लेमरू अभ्यारण्य क्षेत्र के लोगों का नहीं होगा विस्थापन, आदिवासियों को