मस्क ने ट्विटर मुख्यालय में टहलते हुए अपना वीडियो साझा किया

मस्क ने ट्विटर मुख्यालय में टहलते हुए अपना वीडियो साझा किया

मस्क ने ट्विटर मुख्यालय में टहलते हुए अपना वीडियो साझा किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: October 27, 2022 11:07 am IST

सान फ्रांसिस्को, 27 अक्टूबर (एपी) मशहूर उद्योगपति एलन मस्क ने सोशल मीडिया मंच ट्विटर मुख्यालय में टहलते हुए अपना एक वीडियो साझा किया है।

उन्होंने ट्वीटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने के समझौते को पूरा करने के लिए शुक्रवार की समयसीमा से दो दिन पहले बुधवार को यह वीडियो साझा किया।

मस्क ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल में भी बदलाव किया है और अपने निजी विवरण में ‘ट्वीट प्रमुख’ लिखा है। उन्होंने अपनी प्रोफ़ाइल पर अपने स्थान को भी बदलकर ट्विटर मुख्यालय कर दिया है।

मस्क को वीडियो में मुख्यालय के परिसर में एक ‘सिंक’ ले जाते हुए देखा जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि एक अदालत ने मस्क को ट्वीटर के अधिग्रहण के समझौते को पूरा करने के लिए शुक्रवार तक का समय दिया है। इससे पहले मस्क ने इस समझौते से पीछे हटने की कोशिश की थी।

हालांकि, मस्क और ट्विटर ने समझौते के पूरा होने को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है। मस्क के मुख्यालय में पहुंचने के बावजूद यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है या नहीं।

एपी जतिन जतिन


लेखक के बारे में