नाबार्ड का अगले वित्त वर्ष में कर्नाटक के लिए 4.99 लाख करोड़ रुपये की ऋण क्षमता का अनुमान

Ads

नाबार्ड का अगले वित्त वर्ष में कर्नाटक के लिए 4.99 लाख करोड़ रुपये की ऋण क्षमता का अनुमान

  •  
  • Publish Date - February 27, 2026 / 09:32 PM IST,
    Updated On - February 27, 2026 / 09:32 PM IST

बेंगलुरु, 27 फरवरी (भाषा) नाबार्ड ने बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2026-27 में कर्नाटक में प्राथमिक क्षेत्रों के लिए 4.99 लाख करोड़ रुपये की ऋण क्षमता का अनुमान लगाया, जो चालू वित्त वर्ष के अनुमान से 12 प्रतिशत अधिक है।

बेंगलुरु में राज्य क्रेडिट सेमिनार में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य पर अपनी रिपोर्ट जारी करते हुए, राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने आगामी वित्त वर्ष के लिए राज्य में प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के तहत 4,99,530.93 करोड़ रुपये की ऋण क्षमता का आकलन किया।

अनुमान का उद्देश्य बैंकों और वित्तीय संस्थानों को उनकी वार्षिक क्रेडिट योजनाएं तैयार करने में मार्गदर्शन करना है।

नाबार्ड के अनुसार, कुल अनुमानित ऋण क्षमता में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों की हिस्सेदारी 45 प्रतिशत है। कृषि ऋण मद में अकेले फसल ऋण के लिए 1,90,397.40 करोड़ रुपये और सावधि ऋण के लिए 47,166.71 करोड़ रुपये के अनुमान शामिल हैं। सहायक गतिविधियों के लिए ऋण क्षमता 28,876.81 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है।

एमएसएमई क्षेत्र के लिए 2,14,501 करोड़ रुपये की ऋण क्षमता का अनुमान लगाया गया है जो कुल अनुमान का 42 प्रतिशत है।

कृषि बुनियादी ढांचे पर 81,485 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया गया है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण