विशाल मेगा मार्ट की प्रवर्तक इकाई ने 7,635 करोड़ रुपये में 13.96 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची

Ads

विशाल मेगा मार्ट की प्रवर्तक इकाई ने 7,635 करोड़ रुपये में 13.96 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची

  •  
  • Publish Date - February 27, 2026 / 10:16 PM IST,
    Updated On - February 27, 2026 / 10:16 PM IST

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) सुपरमार्केट श्रृंखला विशाल मेगा मार्ट की प्रवर्तक इकाइयों में से एक समायत सर्विसेज एलएलपी ने शुक्रवार को खुले बाजार में लेनदेन के माध्यम से 7,635 करोड़ रुपये में कंपनी में लगभग 13.96 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है।

समयात सर्विसेज एलएलपी एक विशेष-प्रयोजन इकाई है जिसका स्वामित्व निजी इक्विटी फर्म केदारा कैपिटल और स्विट्जरलैंड स्थित पार्टनर्स ग्रुप के पास है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध थोक सौदों के आंकड़ों के अनुसार, समायत सर्विसेज एलएलपी ने दो किस्तों में कुल 65.25 करोड़ शेयर बेचे, जो कंपनी की 13.96 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।

शेयरों को 117-117.03 रुपये के मूल्य दायरे में बेचा गया, जिससे संयुक्त लेनदेन मूल्य 7,635.55 करोड़ रुपये बैठता है।

इस हिस्सेदारी बिक्री के बाद समायत सर्विसेज का विशाल मेगा मार्ट में हिस्सेदारी 54.09 प्रतिशत से घटकर 40.13 प्रतिशत रह गयी है।

भाषा योगेश रमण

रमण