एनडीटीवी का पहली तिमाही का शुद्ध घाटा बढ़कर 81.88 करोड़ रुपये पर

Ads

एनडीटीवी का पहली तिमाही का शुद्ध घाटा बढ़कर 81.88 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 08:22 PM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 08:22 PM IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) मीडिया कंपनी न्यू दिल्ली टेलीविजन लि. (एनडीटीवी) का एकीकृत शुद्ध घाटा चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में बढ़कर 81.88 करोड़ रुपये हो गया।

एनडीटीवी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी को 70.31 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

हालांकि, आलोच्य तिमाही में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 8.9 प्रतिशत बढ़कर 117.23 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले जून तिमाही में 107.65 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का कुल खर्च 2026-27 की जून तिमाही में 10.34 प्रतिशत बढ़कर 201.56 करोड़ रुपये हो गया।

एनडीटीवी की कुल आय आलोच्य तिमाही में 6.54 प्रतिशत बढ़कर 119.96 करोड़ रुपये रही।

भाषा रमण अजय

अजय