भारत, ब्रिटेन के बीच एफटीए वार्ता का अगला दौर इस महीने
भारत, ब्रिटेन के बीच एफटीए वार्ता का अगला दौर इस महीने
नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए 13वें दौर की वार्ता इस महीने दिल्ली में होगी। वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इससे पहले 12वें दौर की बातचीत 8-31 अगस्त तक हुई।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि ब्रिटेन की व्यापार मंत्री केमी बडेनोच ने बैठक के लिए भारत का दौरा किया और वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की।
बयान के मुताबिक, ”उन्होंने एफटीए पर चर्चा की और बातचीत को आगे बढ़ाने के तरीकों पर सहमति जताई।”
भाषा पाण्डेय रमण
रमण

Facebook


