नयी दिल्ली, 16 मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएचपीसी का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 68 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,549.42 करोड़ रुपये रहा।
एनएचपीसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसने 919.63 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।
चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 3,120.52 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 2,557.71 करोड़ रुपये थी।
पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ 4,220.46 करोड़ रुपये रहा, जबकि 2024-25 में यह 3,411.73 करोड़ रुपये था। इसी अवधि में कुल आय बढ़कर 12,686.09 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 में 11,614.61 करोड़ रुपये थी।
कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर 21 पैसे के अंतिम लाभांश को भी मंजूरी दी है।
भाषा योगेश रमण
रमण