मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: April 7, 2021 12:32 pm IST

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को निकेल वायदा भाव 1.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,263.50 रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में डिलीवरी होने वाले निकेल अनुबंध का भाव 16.10 रुपये यानी 1.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,263.50 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 1,665 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में तेजी को समर्थन मिला।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में