एनएमडीसी का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ आठ प्रतिशत घटकर 1,747 करोड़ रुपये

Ads

एनएमडीसी का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ आठ प्रतिशत घटकर 1,747 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - February 3, 2026 / 04:19 PM IST,
    Updated On - February 3, 2026 / 04:19 PM IST

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) एनएमडीसी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर लगभग आठ प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,747.01 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने मंगलवार को तीसरी तिमाही के अपने वित्तीय परिणामों की जानकारी दी।

एनएमडीसी लिमिटेड ने पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 1,896.66 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

हालांकि, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बढ़कर 7,983.38 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6,942.92 करोड़ रुपये थी।

तीसरी तिमाही में एनएमडीसी का खर्च 4,359.07 रुपये से बढ़कर 5,608.54 करोड़ रुपये हो गया।

एनएमडीसी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 2.50 रुपये के अंतरिम लाभांश को भी मंजूरी दी।

भाषा योगेश अजय

अजय