YRKKH written update 3 february 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube /@Telly Spice
Yeh Rishta Kya Kehlata hai: ‘Starplus‘ का सबसे चर्चित शो ‘YRKKH‘ के आज के एपिसोड की शुरुआत होती है अरमान और मेहर के साइकिल रेस में हिस्सा लेने से। मेहर आत्मविश्वास के साथ अरमान को चैलेंज करती है और कहती है कि वो उससे नहीं जीत सकता। अरमान शांतिपूर्वक जवाब देता है कि वह हारना छोड़ चूका है। ऐसा लगता है जैसे आज भी उसके दिल का दर्द ताज़ा है।
साइकिल रेस मज़ाक मस्ती और फुल एनर्जी के साथ शुरू होती है, रेस के बीच अचानक से मेहर स्लिप होकर गिर जाती है लेकिन अरमान फिनिश लाइन पार करके निकल जाता है और जीत जाता है। फिर अरमान चारों ओर देखता है और उसे महसूस होता है कि मेहर गायब है। मेहर सामने आकर उस पर इल्ज़ाम लगाती है कि उसने एक बार भी पीछे मुड़कर नहीं देखा कि मेहर ठीक है या नहीं।
अरमान मेहर को गिरने से थोड़ा सा चोटिल हुए देखता है तो अरमान उसकी देखभाल करता है जिससे दोनों के बीच क्यूट मोमेंट्स होते हैं। मेहर के सवाल करने पर अरमान उसे यकीन दिलाता है कि सगाई की तैयारियाँ हो चुकी हैं, उसके पास अंगूठी है और वह भी पूरी तरह से तैयार है।
दूसरी ओर, अभिरा को राधे श्याम जी के बारे में सोचकर गुस्सा आता है। मुक्ति (वानी) अभिरा का उतरा हुआ चेहरा और ख़राब मूड का दोष खुद को देती है, अभिरा उसे बताती है कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है और उसे स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए।
सगाई की तैयारियाँ जोरों-शोरों से चल रही है। अरमान तैयार हो रहा होता है और काजल उसे और जल्दी करने को कहती है ताकि वे लेट से न पहुंचें। काजल सब चेक करती है तो अरमान कन्फर्म करता है कि, सब ठीक है। काजल के द्वारा मायरा और विद्या के लिए पूछे जाने पर अरमान कहता है कि दोनों साथ ही होंगी और शायद कुछ पागलपन कर रही होंगी।
मायरा, अरमान की सगाई के लिए कपडे चुन रही होती है और छोटी छोटी सी बातों के बारे में सोचती है विद्या उसे जल्दी तैयार होने के लिए कहती है और कमेंट करती है कि जेन अल्फ़ा छोटी छोटी बातों पर सोचते हैं और स्ट्रेस में रहते हैं।
सगाई में मिस्टर मित्तल, सभी मेहमानों का स्वागत करते हैं। काजल, विद्या और संजय सबसे पहले पहुँचते हैं, मिस्टर मित्तल के द्वारा कावेरी के बारे में पूछे जाने पर वह बताते हैं कि कावेरी रिट्रीट सेंटर गई है मनिषा और मनोज के आते ही माहौल बदल जाता है।
मनीषा अपनी अमीरी दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती। साथ ही काजल के हाथों की खाली कलाईयों को देखकर उसे चूड़ी देती है साथ ही ताना मारती है कि मनोज की बहन के पास अच्छे गहने नहीं हैं। काजल तुरंत समझ जाती है लेकिन संजय इसके लिए मनीषा को धन्यवाद देता है।
विद्या बेसब्री से मायरा – अरमान के आने का इंतेज़ार करती है। घर पर मायरा – अरमान एक दूसरे को कॉम्पलिमेंट करते हैं साथ ही कुछ मज़दार वीडियो रिकॉर्ड करके खुशियों से भरी यादों को कैद करने की कोशिश करते हैं। उसी दौरान, मायरा अपने चेहरे पर पिम्पल देख ज़ोर से चिल्लाती है और सगाई में जाने से मना कर देती है। अरमान उसे प्यार से समझाता है और कुछ जुगाड़ करता है जिससे वह खुश हो जाती है। वह अरमान से जल्दी करने को कहती है।
काजल, विद्या के अकेले में कान भरती है कि मनीषा उसकी मदद नहीं बल्कि उसकी दौलत दिखा रही थी। तभी मनीषा यह बात सुन लेती है और विद्या बीच में आकर मनीषा को अपने पैसों की धौंस न दिखाने को कहती है और इसमें काजल भी उसका साथ देती है और मनीषा के योगदान पर सवाल उठाती है, तभी मनीषा साफ़ कहती है कि मनोज ने अपनी काबिलीयत पर अपना बिज़नेस खड़ा किया हैं साथ ही वह दावा करती है कि जब सब लोग मनोज की काबिलीयत पर शक करते थे तब वह अकेली थी जो मनोज के साथ खड़ी थी और अपनी दौलत को बलिदान के रूप में पेश करती है।
अरमान और मेहर एक कमिटेड कपल की तरह एक दूसरे की तारीफ़ करते हैं। मायरा फोटोग्राफर को अच्छी से कैंडिड तसवीरें लेने को कहती हैं तभी विद्या फिर एक बार अरमान से अंगूठियों के बारे में पूछती है तो अरमान कॉंफिडेंट होकर कहता है कि अंगूठियां उसके पास हैं। आज के एपिसोड में बस इतना ही..