दिवाली के बाद नोएडा हवाई अड्डे का परिचालन शुरू होने की उम्मीद, विदेशी एयरलाइंस से बातचीत जारी
दिवाली के बाद नोएडा हवाई अड्डे का परिचालन शुरू होने की उम्मीद, विदेशी एयरलाइंस से बातचीत जारी
(किशोर द्विवेदी)
नोएडा, 21 सितंबर (भाषा) गौतमबुद्ध नगर के जेवर में एक नये विमानन केंद्र के रूप में विकसित हो रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनआईए) का परिचालन इस साल के अंत तक शुरू हो सकता है।
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने हाल ही में संवाददाताओं को बताया कि हवाई अड्डे का उद्घाटन 30 अक्टूबर को होगा और अगले 45 दिन के भीतर 10 मार्गों पर उड़ानें शुरू हो जाएंगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दोहराया है कि हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें 2025 के अंत तक शुरू हो जाएंगी। वर्ष 2050 से पहले पूरी तरह विकसित होने के बाद यह भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बन सकता है।
यह परियोजना पहले सितंबर, 2024 में चालू होने वाली थी। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते इसमें देरी हुई।
चार चरणों में विकसित किए जा रहे इस हवाई अड्डे के पहले चरण की मुख्य विमानन अवसंरचना तैयार हो चुकी हैं। इसमें एक रनवे और एक यात्री टर्मिनल शामिल है, जिसकी वार्षिक क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की है।
एनआईए के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘चरण एक का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, और हवाई अड्डा इस साल चालू होने की राह पर है। सत्यापन उड़ान दिसंबर, 2024 में सफलतापूर्वक पूरी हुई।’’
अब नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से हवाई अड्डे को लाइसेंस मिलने का इंतजार है। नियामकीय मंजूरी मिलने के बाद, एयरलाइन कंपनियां और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर उड़ान संचालन शुरू किया जाएगा।
श्नेलमैन ने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया की एयरलाइन कंपनियों ने एनआईए से परिचालन में गहरी रुचि दिखाई है। मार्ग नियोजन और स्लॉट आवंटन पर चर्चा चल रही है, और परिचालन शुरू होने का समय नजदीक आने पर आगे की घोषणाएं की जाएंगी।’’
भाषा पाण्डेय अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: दिवाली के बाद नोएडा हवाई अड्डे का परिचालन शुरू होने की उम्मीद, विदेशी एयरलाइंस से बातचीत जारी
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm