नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 15 जून से वाणिज्यिक उड़ानें होंगी शुरू
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 15 जून से वाणिज्यिक उड़ानें होंगी शुरू
नोएडा, एक मई (भाषा) नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (एनआईए) 15 जून से वाणिज्यिक उड़ानों का परिचालन शुरू करेगा। एनआईए ने शुक्रवार को यह घोषणा की।
हवाई अड्डा संचालक के बयान के अनुसार, पहली यात्री उड़ान का संचालन इंडिगो करेगी, जिसके बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी जल्द परिचालन शुरू करेंगी।
बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटन और नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) से हवाई अड्डा सुरक्षा कार्यक्रम (एएसपी) की मंजूरी मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है।
इस मंजूरी से यह पुष्टि होती है कि हवाई अड्डे की सुरक्षा प्रणाली, ढांचा और परिचालन प्रक्रियाएं वाणिज्यिक सेवाएं शुरू करने से पहले नियामकीय मानकों के अनुरूप हैं।
कंपनी ने कहा कि उड़ानों के समय, गंतव्यों और यात्री सुविधाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हवाई यात्रा की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए विकसित इस हवाई अड्डे में आधुनिक टर्मिनल बुनियादी ढांचा और कुशल परिचालन की व्यवस्था की गई है।
हवाई अड्डे का उद्देश्य यात्रियों को निर्बाध अनुभव प्रदान करना है, साथ ही एयरलाइन कंपनियों को लागत-कुशल और भरोसेमंद परिचालन सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
अधिकारियों के अनुसार, वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने से क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक वृद्धि, व्यापार, पर्यटन तथा निवेश को समर्थन मिलेगा।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को प्रमुख घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से जोड़ेगा।
वर्तमान में यहां एक रनवे और एक यात्री टर्मिनल है, जिसकी वार्षिक क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों की है।
दीर्घकालिक मास्टर प्लान के तहत रियायत अवधि में चरणबद्ध तरीके से इसकी क्षमता बढ़ाकर सात करोड़ से अधिक यात्रियों तक पहुंचाने की योजना है।
भाषा योगेश रमण
रमण
रमण
लेखक के बारे में
Web Title: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 15 जून से वाणिज्यिक उड़ानें होंगी शुरू
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm