Infra Investment Trust: अब आम लोग भी टोल टैक्स से कर सकेंगे कमाई, NHAI का नया इनविट मॉडल बनेगा लाभ का जरिया

Infra Investment Trust: अब आम लोग भी नेशनल हाईवे में निवेश कर टोल टैक्स की कमाई का हिस्सा पा सकेंगे। NHAI की नई इनविट स्कीम से रिटेल निवेशकों को मुनाफा कमाने का मौका मिलने वाला है।

Infra Investment Trust: अब आम लोग भी टोल टैक्स से कर सकेंगे कमाई, NHAI का नया इनविट मॉडल बनेगा लाभ का जरिया

Infra Investment Trust. image source : ANI

Modified Date: December 26, 2025 / 06:41 pm IST
Published Date: December 26, 2025 6:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आम लोग भी नेशनल हाईवे में कर सकेंगे निवेश
  • ​मिलेगा टोल टैक्स की कमाई का हिस्सा
  • NHAI की नई इनविट स्कीम
  • रिटेल निवेशकों को मुनाफा कमाने का मौका

नई दिल्ली: Infra Investment Trust, अब तक राष्ट्रीय राजमार्गों और टोल टैक्स से होने वाली कमाई केवल सरकार और बड़ी कंपनियों तक ही सीमित रहती थी। लेकिन अब आम जनता भी इसमें हिस्सेदार बन सकेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की नई पहल राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से मंजूरी मिल गई है।

आम निवेशकों के लिए नया अवसर

इस मंजूरी के बाद देश में रिटेल निवेशक सीधे हाईवे प्रोजेक्ट्स में पैसा लगा पाएंगे। यानी जिन सड़कों से रोजाना लाखों वाहन गुजरते हैं और जिनसे टोल टैक्स वसूला जाता है, उस कमाई में अब आम लोग भी हिस्सा ले सकेंगे। यह स्कीम म्यूचुअल फंड की तरह काम करेगी, फर्क सिर्फ इतना है कि यहां निवेश शेयर बाजार में नहीं बल्कि सड़कों और उनके संचालन में होगा।

संभावित रिटर्न और भरोसा

Infra Investment Trust,  विशेषज्ञों का मानना है कि इस निवेश से निवेशकों को सालाना लगभग 10 प्रतिशत तक का रिटर्न मिल सकता है। अब तक इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश का अवसर केवल बड़े कॉरपोरेट्स और विदेशी कंपनियों को मिलता था, लेकिन इस पब्लिक इनविट का उद्देश्य आम निवेशकों को जोड़ना है। इसमें निवेश करने वालों को नियमित आय मिल सकती है क्योंकि इनविट से होने वाली कमाई का बड़ा हिस्सा डिविडेंड के रूप में निवेशकों को बांटा जाता है।

सरकारी प्रोजेक्ट होने की वजह से इसमें भरोसा भी ज्यादा है। NHAI से जुड़ा होने के कारण निवेशकों को यह आश्वासन मिलता है कि प्रोजेक्ट लंबे समय तक चलेंगे। इसे एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट माना जा रहा है, जिसमें समय के साथ स्थिर रिटर्न मिलने की उम्मीद रहती है। इस पूरी स्कीम को आप रेंटल इनकम की तरह समझ सकते हैं।

इस तरह से होगी निवेश की प्रक्रिया

निवेशक इनविट की यूनिट्स खरीदेंगे। उस पैसे से ट्रस्ट बनी हुई सड़कों को लीज पर लेगा या उनका संचालन करेगा। उन सड़कों से मिलने वाला टोल टैक्स ही ट्रस्ट की कमाई बनेगा। निवेश की सुरक्षा और मैनेजमेंट के लिए NHAI ने राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड बनाई है। इसमें देश के 10 बड़े बैंक और वित्तीय संस्थान शामिल हैं। इसका मतलब है कि निवेशकों का पैसा अनुभवी संस्थानों की निगरानी में मैनेज किया जाएगा।

देखें निवेश के लिए जरूरी शर्तें

इस स्कीम में निवेश करने के लिए निवेशकों के पास डीमैट अकाउंट होना अनिवार्य होगा। जब इसका IPO आएगा, तब निवेशक अपने ब्रोकर ऐप के जरिए इसमें निवेश कर सकेंगे। लिस्टिंग के बाद इसकी यूनिट्स शेयर बाजार से खरीदी और बेची भी जा सकेंगी।

इन्हे भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com