अब भारत में मिलेगा विश्व का सबसे स्वच्छ पेट्रोल और डीजल, कीमत में भी नही हो रहा बदलाव

अब भारत में मिलेगा विश्व का सबसे स्वच्छ पेट्रोल और डीजल, कीमत में भी नही हो रहा बदलाव

अब भारत में मिलेगा विश्व का सबसे स्वच्छ पेट्रोल और डीजल, कीमत में भी नही हो रहा बदलाव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: April 2, 2020 4:37 am IST

नई दिल्ली। भारत बुधवार को उन देशों में शामिल हो गया है, जहां दुनिया का सबसे स्वच्छ पेट्रोल और डीजल इस्तेमाल किया जाता है, देश की तेल कंपनियों ने बुधवार से बिना मूल्य वृद्धि और सेवाओं में किसी तरह की रुकावट के बिना ही यूरो- छह मानक पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति शुरू कर दी है। इस उच्च श्रेणी के ईंधन की आपूर्ति शुरू होने से देश में विशेषकर महानगरों में वाहनों के प्रदूषण को कम करने में काफी मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: 14 अप्रैल के बाद से कर सकेंगे रेल और हवाई यात्रा, 15 अप्रैल से टिकटों की बुकि…

देश में अब भारत स्टेज-चार ग्रेड के ईंधन के स्थान पर सीधे भारत स्टेज- छह ग्रेड का ईंधन उपलब्ध होगा। यह यूरो छह ग्रेड के ईंधन के समान है। इससे दाम में एक रुपए लीटर की वृद्धि होनी चाहिए थी, लेकिन तेल कंपनियों ने बिना मूल्य बढ़ाए यह स्वच्छ ईंधन देना शुरू किया है। मूल्य वृद्धि को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 17 साल के निचले स्तर तक पहुंचे हैं उसमें समायोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के 33 जजों ने प्रधानमंत्री केयर्स फंड में दिया 50-50 …

पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के चेयरमैन संजीव सिंह ने कहा, आज हम शत प्रतिशत बीएस- छह पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति कर रहे हैं। देश में अपने सभी 68,700 पेट्रोल पंपों पर आज से स्वच्छ ईंधन की बिक्री की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव के कारण ईंधन के खुदरा मूल्य में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें: तीन महीने टाल सकते हैं अपना EMI, निजी बैंकों ने भी जारी किया गाइडला…

पिछले एक पखवाड़े से अधिक समय से तेल कंपनियों ने पेट्रोल, डीजल के खुदरा मूल्‍य में कोई बदलाव नहीं किया है। पहले उन्होंने सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में की गई 3 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि को समायोजित किया और अब कंपनियां बीएस- छह ईंधन की बढ़ी कीमत को समायोजित कर रही हैं। देश में पेट्रोल, डीजल के दाम में आखिरी बार 16 मार्च को बदलाव किया गया। दिल्ली में तब से एक लीटर पेट्रोल का दाम 69.59 रुपए और डीजल का दाम 62.29 रुपए प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: कोरोना संकट के बीच 6 करोड़ जियो यूजर्स को बड़ा तोहफा, कॉलिंग-एसएम…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com