नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में 8.4 प्रतिशत बढ़कर 90.3 करोड़ रुपये रहा।
इससे पिछले वित्तवर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 83.3 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वित्तवर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कुल आय 23.6 प्रतिशत बढ़कर 487 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 394 करोड़ रुपये थी।
निदेशक मंडल ने वित्तवर्ष 2025-26 के लिए दो रुपये अंकित मूल्य के प्रति इक्विटी शेयर पर चार रुपये के अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है, जो शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।
पूरे वित्तवर्ष 2025-26 में एनएसडीएल का शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 380 करोड़ रुपये हो गया। कुल आय आठ प्रतिशत बढ़कर 1,660.2 करोड़ रुपये रही।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण