एनएसई ने कहा, सूचकांक अब सामान्य रूप से अपडेट हो रहे हैं

Ads

एनएसई ने कहा, सूचकांक अब सामान्य रूप से अपडेट हो रहे हैं

  •  
  • Publish Date - March 7, 2022 / 11:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने सोमवार को कहा कि निफ्टी और बैंक निफ्टी सूचकांकों में कुछ समय के लिए कीमतों के अपडेट बंद होने के बाद अब दोनों सूचकांक सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

एनएसई ने एक बयान में कहा कि सभी सूचकांकों में ब्रॉडकास्ट सामान्य रूप से फिर शुरू हो गया है।

एनएसई ने इससे पहले कहा था, ‘‘सभी खंडों में कारोबार सामान्य रूप से चल रहा है। हालांकि, निफ्टी और बैंक निफ्टी सूचकांक रुक-रुक कर ब्रॉडकास्ट नहीं हो रहे हैं। एक्सचेंज इस मुद्दे को हल करने के लिए काम कर रहा है।’’

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय