एनएसई तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए आईआरआरए मंच शुरू करेगा

Ads

एनएसई तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए आईआरआरए मंच शुरू करेगा

  •  
  • Publish Date - September 17, 2023 / 10:13 PM IST,
    Updated On - September 17, 2023 / 10:13 PM IST

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) तकनीकी गड़बड़ियों या रुकावटों को दूर करने के लिए एक ‘इन्वेस्टर रिस्क रिडक्शन एक्सेस’ (आईआरआरए) मंच की व्यवस्था करेगा, ताकि कारोबार करने वाले (ट्रेडिंग) सदस्यों को कोई समस्या ना हो।

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पिछले साल दिसंबर में शेयर बाजारों और समाशोधन निगम को ट्रेडिंग सदस्यों से जुड़ीं प्रणालियों के कारण सेवाओं में व्यवधान होने पर निवेशकों की मदद के लिए एक मंच बनाने के लिए कहा था। नियामक ने उनसे मंच को एक अक्टूबर तक शुरू करने को कहा था।

आईआरआरए मंच अपने निवेशकों के लिए इंटरनेट-आधारित ट्रेडिंग (आईबीटी) और ‘वायरलेस टेक्नोलॉजी के माध्यम से प्रतिभूति कारोबार’ (एसटीडब्ल्यूटी) का उपयोग करने वाले ट्रेडिंग सदस्यों के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, यह एल्गो ट्रेडिंग और संस्थागत ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं होगा।

एनएसई द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार, आईआरआरए तीन अक्टूबर, 2023 से सभी एक्सचेंजों में ट्रेडिंग सदस्यों के लिए उपलब्ध होगा।

भाषा अनुराग सुभाष

सुभाष