(Gold Price 28 May 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Gold Price 28 May 2026 in India: देश में एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज 28 मई की सुबह ज्यादातर शहरों में सोना सस्ता हो गया। 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के दाम करीब 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है। लगातार गिरते दामों से बाजार में हलचल बढ़ गई है और लोग खरीदारी के लिए सही समय मान रहे हैं। वहीं चांदी की कीमतों मे भी आज नरमी बनी हुई है।
| ग्राम | 24K सोना | 22K सोना | 18K सोना |
| 1 ग्राम | ₹15,843 (-1) | ₹14,524 (-1) | ₹11,886 (-1) |
| 8 ग्राम | ₹1,26,744 (-8) | ₹1,16,192 (-8) | ₹95,088 (-8) |
| 10 ग्राम | ₹1,58,430 (-10) | ₹1,45,240 (-10) | ₹1,18,860 (-10) |
| 100 ग्राम | ₹15,84,300 (-100) | ₹14,52,400 (-100) | ₹11,88,600 (-100) |
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 1,45,240 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,18,860 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,58,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में सोने के दाम सबसे ज्यादा बने हुए हैं। जहां 24 कैरेट गोल्ड 1,59,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। अहमदाबाद और भोपाल में भी सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। जहां 22 कैरेट सोने का भाव 1,45, 140 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
| शहर | 18 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) | 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) |
| दिल्ली | 118860 | 145240 | 158430 |
| मुंबई | 118710 | 145090 | 158280 |
| अहमदाबाद | 118760 | 145140 | 158330 |
| चेन्नई | 122890 | 146490 | 159810 |
| कोलकाता | 118710 | 145090 | 158280 |
| हैदराबाद | 118710 | 145090 | 158280 |
| रायपुर | 118710 | 145090 | 158280 |
| भोपाल | 118760 | 145140 | 158330 |
| लखनऊ | 118860 | 145240 | 158430 |
| चंडीगढ़ | 118860 | 145240 | 158430 |
दिल्ली के सर्राफा बाजार में एक दिन पहले 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 1,100 रुपये की भारी गिरावट आई थी। इसके बाद सोना 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। लगातार गिरते दामों से निवेशकों में चिंता भी बढ़ी है। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक हालात और अंतरराष्ट्रीय तनाव का सीधा असर सोने की कीमतों पर दिखाई दे रहा है।
जानकारों के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से निवेशकों का रुख बदल रहा है। दक्षिणी ईरान में अमेरिका के नए हमलों के बाद लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर डॉलर की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। इसी कारण सोने की मांग कमजोर हुई है। साथ ही यह आशंका भी बढ़ रही है कि ईंधनों की कीमतें बढ़ सकती हैं और वैश्विक व्यापार प्रभावित हो सकता है। जो सोने के लिए नकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
| दिनांक | 24 कैरेट कीमत | बदलाव | 22 कैरेट कीमत | बदलाव |
| मई 28, 2026 | ₹ 15,843 | (-1) | ₹ 14,524 | (-1) |
| मई 27, 2026 | ₹ 15,844 | (-60) | ₹ 14,525 | (-55) |
| मई 26, 2026 | ₹ 15,904 | (-49) | ₹ 14,580 | (-45) |
| मई 25, 2026 | ₹ 15,953 | (+32) | ₹ 14,625 | (+30) |
| मई 24, 2026 | ₹ 15,921 | 0 | ₹ 14,595 | 0 |
| मई 23, 2026 | ₹ 15,921 | (-43) | ₹ 14,595 | (-30) |
| मई 22, 2026 | ₹ 15,964 | (-59) | ₹ 14,625 | (-50) |
| मई 21, 2026 | ₹ 16,023 | (+64) | ₹ 14,675 | (+45) |
| मई 20, 2026 | ₹ 15,959 | (+240) | ₹ 14,630 | (+220) |
| मई 19, 2026 | ₹ 15,719 | (+82) | ₹ 14,410 | (+75) |
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 28 मई की सुबह चांदी 100 रुपये टूटकर 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 3,300 रुपये सस्ती होकर 2,69,700 रुपये प्रति किलो रह गई थी। हालांकि इस साल जनवरी में चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार किया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिलहाल हाजिर चांदी 74.96 डॉलर प्रति औंस और सोना 4,461.02 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।