Reported By: Sakshi Tripathi
,भोपाल: Bhopal Eid ul Adha 2026 : राजधानी भोपाल में आज ईद-उल-अजहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मुबारक मौके पर शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह की नमाज का समय तय कर दिया गया है। नमाज अदा होने के बाद ही कुर्बानी दी जाएगी। त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से भी विशेष गाइडलाइन जारी की गई है।
भोपाल शहर की विभिन्न मस्जिदों में आज सुबह की नमाज के लिए समय सारणी जारी की गई है।
त्योहार के मद्देनजर भोपाल प्रशासन की ओर से सख्त गाइडलाइन भी जारी की गई है। प्रशासन ने अपील की है कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा करने से बचा जाए। इसके साथ ही, कुर्बानी सिर्फ तय और चिन्हित स्थानों पर ही करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें साफ-सफाई और अवशेषों के सुरक्षित निपटान का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने, शासन के नियमों का पालन करने और कुर्बानी के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करने की सख्त अपील की है ताकि सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे।